Home खेल Ranchi: दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखण्ड...

Ranchi: दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखण्ड की 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Advertisements
ranchi

Ranchi: दक्षिण अफ्रीका के टूर पर जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 4 खिलाडियों को जगह दी गई है. टीम में जगह पाने वालों में निक्की प्रधान ,सलीमा टेटे ,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग के नाम शामिल हैं.

टीम 13 जनवरी को केपटाउन के लिए रवाना होगी और 14 से 30 जनवरी के बीच ट्रेनिंग सहित दक्षिण अफ्रीका के साथ 4 और नीदरलैंड के साथ 3 मैच खेलेगी. भारतीय महिला हॉकी टीम साउथ अफ्रीका से 16,17,19 और 21 जनवरी को भिड़ेगी जबकि निदरलैंड के साथ 22, 27 और 28 जनवरी को मैच होंगे.

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखण्ड की चारों खिलाडियों में सलीमा टेटे,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं जबकि निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहने वाली हैं.

इन खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं. इन खिलाडियों के चयन के बाद झारखण्ड में हॉकी प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Discover more from Hello Jharkhand

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version